Friday, January 31, 2014

जनवरी सामयिकी 2014

1. 18वां राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव 12 से 16 जनवरी, 2014 तक लुधियाना में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष का विषय रखा गया है 'नशा मुक्त विश्‍व के लिए युवा’’
2.  हैड्रोन बीम थरेपी सेंटर -  मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी)  कैंसर अस्पताल

3. 
4.  देश में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की सीटें बढ़ाने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के लिए केंद्र प्रायोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे कुल 10,000 करोड़ रुपये की लागत से करीब 10,000 सीट बढ़ेंगी। इस राशि में से 7,500 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 2,500 करोड़ रुपये राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश वहन करेंगे। 
5. मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों से संबद्ध समिति ने वनस्पतियों से बने रिफाइंड खाद्य तेलों पर आयात शुल्क को मौजूदा 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी घरेलू रिफाइंड उद्योग और घरेलू किसानों के संरक्षण के लिए अपरिष्कृत और रिफांइड वनस्पति तेलों पर आयात शुल्क के बीच तार्किक अंतर बनाए रखने के लिए दी गई है। 

6. प्रवासी भारतीय दिवस, 2014 के मुख्‍य अतिथि मलेशिया के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री तथा मलेशियन इंडियन कांग्रेस के अध्‍यक्ष दातुक सेरी जी. पलानिवेल    

  • महात्‍मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना - विदेशों में भारतीय कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए  
  • प्रवासी भारतीय केन्द्र -  दिल्ली 
  •  सऊदी अरब की श्रम नीतियों में बदलाव के बाद से 10 लाख से ज्यादा भारतीय कामगारों के समक्ष आ रही चुनौतियों को सफलतापूर्वक हल किया।
  •  प्रवासी भारतीय युवाओं के लिए 'भारत को जानो' नामक कार्यक्रम की शुरूआत की
image
7.  पेट्रोटेक 2014 -  नोएडा
8. पुस्‍तक ‘रिसर्जेंट इंडिया – ग्लिमसेज ऑफ राजीव गांधीज विजन ऑफ इंडिया’ पुस्‍तक - श्री पी.डी.टी. आचारी 
9. ‘गरुड़ वसुधा’भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उन्‍नत हल्‍के हेलीकॉप्‍टर। इस हेलीकॉप्‍टर में हेलीबॉर्न जिओफिजिकल सर्वेक्षण प्रणाली (एसजीएसएस) लगी है। एचजीएसएस की स्‍टेट ऑफ द आर्ट विशेषता के चलते देश में गहराई में स्थित तथा छिपे खनिज भंडारों की खोज करने तथा एयरो जियोफिजिकल सर्वेक्षण में समर्थ बनाने में उपयोगी होगा। 
10.  एलपीजी कनेक्‍शन पोर्टेबिलिटी देश के 480 जिलों  में  शुरु  
11. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वन क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के परिवारों के लिए मनरेगा के तहत 150 दिनों का रोजगार प्रदान करने के लिए एक निर्देश जारी किया है।
12. भारत और जापान ने पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए 22 जनवरी 2014 को ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
13. 2014 के प्रतिष्ठित मारकोनी सोसायटी पुरस्कार - आरोग्यस्वामी जोसफ पॉलराज  उन्हें मिमो (एकाधिक इनपुट एकाधिक आउटपुट)  एंटेना के सिद्धांत एवं आवेदन के विकास के लिए सम्मानित किया गया.वर्तमान में यह प्रौद्योगिकी उच्च गति वाईफ़ाई एवं 4 जी मोबाइल प्रणालियों में प्रयोग किया जा रहा है. लगभग हर वाईफ़ाई रूटर और 4 जी फोन उपयोगकर्ता पुलराज की मिमो प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है.मार्कोनी पुरस्कार दूरसंचार क्षेत्र के दो शीर्ष पुरस्कारो में से एक है. दूसरा पुरस्कार आईईईई अलेक्जेंडर ग्राहम बेल पदक है.मार्कोनी पुरस्कार दूरसंचार के माध्यम से मानवता की सेवा में योगदान करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है.

14. रेल मंत्रालय को रेलवे के किराए के संबंध में सलाह देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल प्रशुल्क प्राधिकरण (Rail Tariff Authority, आरटीए) की स्थापना को 20 जनवरी 2014 को मंजूरी प्रदान की.

15. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा 20 जनवरी 2014 को प्रदान किया .जिन अन्य पांच समुदायों को अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है, वे निम्नलिखित हैं. 
• मुस्लिम 
• ईसाई 
• सिख 
• बौद्ध 
• पारसी
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1992 की धारा 2(ग) के अंतर्गत इस निर्णय के अधिसूचित होने के बाद जैन समुदाय कल्याण-कार्यक्रमों के तहत विनियमित की जाने वाली केंद्रीय निधि में से एक हिस्सा और साथ ही अल्पसंख्यकों को मिलने वाली छात्रवृत्तियाँ भी प्राप्त करेगा.

16. भारत में औसत जीवन प्रत्याशा दर में वर्ष 2004 के 63.9 की तुलना में वर्ष 2014 में 69.6 की वृद्धि हुई. 
17. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने न्यायिक नियुक्ति आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने की मंजूरी दी 
18. भारतीय निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी को चौथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया
19. डीआरडीओ द्वारा उच्च प्रदर्शन कम्प्यूटिंग स्वेदशी प्रणाली ध्रुव-3 लांच
20. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी 2014 को बहुक्षेत्रीय पोषण कार्यक्रम (MSNP) और पोषण संसाधन प्लेटफार्म     
     (NRP) कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
21. राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भावना पुरस्कार 2013 - समाज एवं धर्मनिरपेक्षता अध्ययन केंद्र (सीएसएसएस), मुंबई को 25 जनवरी            2014 को संगठन श्रेणी में  एवं व्यक्तिगत श्रेणी में दिल्ली के डॉ. मोहिन्दर सिंह और केरल के एन राधाकृष्णन को चुना गया.
22. स्विट्ज़रलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका ने स्पेन के राफेल नडाल को हरा कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2014 का पुरुष एकल खिताब 
      जीता 
23. चीन की ली ना ने स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को  हरा कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2014 का महिला एकल खिताब 
      जीता 
24. फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक एवं कनाड के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने भारत की सानिया मिर्जा एवं रोमानियाई होरिया टेकाऊ         को  6-3, 6-2 से हरा कर ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2014 का मिश्रित युगल खिताब जीता.
25. महात्मा गांधी की पौत्री इला गांधी को 26 जनवरी 2014 को दक्षिण अफ्रीका में ‘एमाडेलकुफा’ से सम्मानित किया गया.
26. डॉ. तेजवीर सिंह को 22 जनवरी 2014 को पर्यटन में ज्ञान के सृजन व प्रसार में उत्कृष्टता हेतु यूएनडब्ल्यूटीओ यूलीसेस पुरस्कार      2013 प्रदान किया गया.
27. वर्ष 2005 से पहले के जारी किए गए नोट वापस लेने की भारतीय रिज़र्व बैंक घोषणा
28. कर्मचारी भविष्य निधि 1995 के तहत संगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए न्यूनतम मासिक पेंशन 1000 रुपए देने वाले प्रस्ताव          को मंजूरी प्रदान की गयी.
29. मौद्रिक नीति ढांचा संशोधित करने और उसे मजबूत बनाने को लेकर गठित की गई विशेषज्ञ समिति - डॉ. उर्जित आर पटेल             (भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर)
30. देश में नवम्‍बर 2013 के अंत तक कुल टेलीफोन घनत्‍व 73.69 % . शहरी इलाकों में टेलीफोन का       कुल घनत्‍व बढ़कर  144.46 और ग्रामीण इलाकों में  42.43 हो गया।देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्‍या         बढ़कर 910.14 मिलियन तक पहुंच गई है .
31.  सात स्‍नातक विषयों से संबंधित ई-सामग्री पाठ्यक्रम - http://cec.nic.in/E-Content/Pages/default.aspx
                                                                                   - http://www.sakshat.ac.in/

32. भारत विश्व में तीन शीर्ष निवेश स्थानों में से एक रहा है।
33.  वर्ष 2001-2005 में पुरूषों की औसत आयु 62.3 वर्ष और महिलाओं की 63.9 वर्ष थी। वर्ष 2011-2015 में        यह आयु बढ़कर पुरूषों के मामलें में 67.3 वर्ष और महिलाओं के मामलें में 69.6 वर्ष हो गयी है।
34. एचआईवी मामलों में भी 57 प्रतिशत तक की कमी हुई है।
35. शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है और यह वर्ष 2005 में जन्में 1 हजार शिशुओं में से 58 से 2012 में 42       पर आ गयी है।
36. मातृक मृत्यु दर में भी कमी दर्ज की गयी है और यह 2001-03 में 1 लाख में 301 से घटकर वर्ष 2007-09     में 212 तक आ गयी।
37. स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित कर दिया गया       है। पिछले तीन वर्षों में पोलियों से जुड़ा एक भी मामला सामने न आने के बाद 13 जनवरी 2014 को भारत ने    इतिहास बनाया।
38.  सरकार ने सभी नागरिकों के लिए व्यापक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 12वीं       योजना में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में बजट परिव्यय में 335 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 3 लाख करोड़ तक     बढ़ाया।
39. राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान (एनएचएम) के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अभियान (एनआरएचएम)     और         राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य अभियान (एनयूएचएम) नामक दो उपयोजनाओं को शामिल किया जिनका       उद्देश्य ग्रामीण    और शहरी जनसंख्या को सस्ती, आसानी से उपलब्ध होने वाली और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य    देखभाल करना है। 
40. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का शुभारंभ फरवरी 2013 में किया गया था। इस कार्यक्रम के      अंतर्गत देशभर में नवजात शिशु से 18 वर्ष की आयु वर्ग के रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं और        आवश्यकतानुसार शल्यचिकित्सा के अलावा निशुल्क उपचार शामिल है।


















No comments:

Blog Archive